NOTIFICATION NO1

Letter No AAS/Notification/01/2025                                      Dated 26/10/2025 

कार्यालय ज्ञाप

आज दिनांक 26/10/2025 को पार्टी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारीगण की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में पार्टी के मेन बॉडी तथा सभी सभी ब्रिगेड के पदाधिकारीगण हेतु निर्धारित वार्षिक शुल्क को निम्न प्रकार से संशोधित किया गया है-

  1. जिला अध्यक्ष और उसके उपर के पदाधिकारियों (जिला प्रभारी/अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी/अध्यक्ष तथा अन्य सभी मण्डलीय पदाधिकारी, जोनल प्रभारी/अध्यक्ष तथा सभी जोनल पदाधिकारी, क्षेत्रीय प्रभारी/अध्यक्ष तथा सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी/अध्यक्ष तथा प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय पदाधिकारी) का शुल्क-  रु० 500/- प्रति वर्ष
  2. जिला स्तर के जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला सचिव, जिला संयुक्त सचिव, जिला संगठन मंत्री, जिला प्रचार-प्रसार मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष स्तर के पदाधिकारियों का शुल्क- रु० 200/- प्रति वर्ष
  3. नगर अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष तथा पंचायत/वार्ड अध्यक्ष का शुल्क- रु० 100/- प्रति वर्ष
  4. नगर, विधानसभा, ब्लाक तथा पंचायत/वार्ड के उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रचार-प्रसार मंत्री स्तर के पदाधिकारियों का शुल्क- रु० 50/- प्रति वर्ष
  5. सामान्य/साधारण सदस्य का शुल्क- रु० 10/- प्रति वर्ष

डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव

प्रतिलिपि समस्त संबंधित को उपरोक्तानुसार पूर्ण पालन हेतु
नोट- पार्टी द्वारा किसी भी स्थिति में उपरोक्त शुल्क का विचलन नहीं किया जायेगा

NOTIFICATION NO2

Letter No AAS/Notification/02/2025                                      Dated 26/10/2025 

कार्यालय ज्ञाप

आज दिनांक 26/10/2025 को पार्टी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारीगण की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में पार्टी द्वारा भविष्य में सभी चुनावों में दिए जाने वाले पार्टी टिकट हेतु निर्धारित शुल्क के संबंध में निम्न निर्णय लिए गए-

  1. प्रत्येक स्तर पर टिकट शुल्क हेतु दो वर्गों में वर्गीकरण किया गया. जो व्यक्ति टिकट दिए जाने की तिथि से कम से कम 01 वर्ष पूर्व से पार्टी के पदाधिकारी अथवा कार्यकर्त्ता रहे हों, उनके लिए पार्टी टिकट शुल्क कम होगा तथा अन्य व्यक्तियों हेतु यह अधिक होगा.
  2. प्रत्येक स्तर पर टिकट दिए जाने में पार्टी के नियमित पदाधिकारी तथा कार्यकर्त्ता को अनिवार्य रूप से प्राथमिकता दी जाएगी.
  3. लोक सभा चुनाव टिकट हेतु पार्टी के नियमित पदाधिकारी/कार्यकर्त्ता हेतु यह शुल्क रु 15,000 तथा अन्य व्यक्तियों हेतु रु० 50,000 होगा.
  4. विधान सभा चुनाव टिकट हेतु पार्टी के नियमित पदाधिकारी/कार्यकर्त्ता हेतु यह शुल्क रु 10,000 तथा अन्य व्यक्तियों हेतु रु० 25,000 होगा.
  5. जिला पंचायत सदस्य चुनाव टिकट हेतु पार्टी के नियमित पदाधिकारी/कार्यकर्त्ता हेतु यह शुल्क रु 2,000 तथा अन्य व्यक्तियों हेतु रु० 4,000 होगा.
  6. बीडीसी सदस्य चुनाव टिकट हेतु पार्टी के नियमित पदाधिकारी/कार्यकर्त्ता हेतु यह शुल्क रु 1,000 तथा अन्य व्यक्तियों हेतु रु० 2,000 होगा
  7. अन्य सभी चुनाव हेतु पार्टी टिकट हेतु कोई शुल्क देय नहीं होगा.  

डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव

प्रतिलिपि समस्त संबंधित को उपरोक्तानुसार पूर्ण पालन हेतु
नोट- पार्टी द्वारा किसी भी स्थिति में उपरोक्त टिकट शुल्क का विचलन नहीं किया जायेगा

NOTIFICATION NO3

Letter No AAS/Notification/03/2025                                      Dated 26/10/2025 

कार्यालय ज्ञाप

आज दिनांक 26/10/2025 को पार्टी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारीगण की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में पार्टी द्वारा मेन बॉडी तथा सभी ब्रिगेड के पदाधिकारी तथा साधारण सदस्यों के संबंध में निम्न निर्णय लिए गए-

  1. सामान्य/साधारण सदस्य का शुल्क रु० 10/- प्रति वर्ष निर्धारित किया गया है, जो स्थानीय स्तर पर मेन बॉडी तथा सभी ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अथवा उससे ऊपर के पदाधिकारी द्वारा अपने स्तर पर प्राप्त कर अपने स्तर पर ही रखा जायेगा और उस शुल्क का कोई भाग ऊपर देय नहीं होगा.
  2. मेन बॉडी तथा सभी ब्रिगेड के प्रत्येक जिलाध्यक्ष अपने जिले में बनाए गए सभी साधारण सदस्यों के नाम अनिवार्य रूप से इस संबंध में बनाए गए “जिला सदस्यता रजिस्टर” में दर्ज करेंगे, जो किसी व्यक्ति के पार्टी के साधारण सदस्य होने का एकमात्र साक्ष्य माना जायेगा.
  3. पार्टी के पदाधिकारीगण का शुल्क Letter No AAS/Notification/01/2025 दिनांक 26/10/2025 के माध्यम से रु० 50 से रु० 500 के मध्य निर्धारित किया गया है.
  4. इन पदाधिकारीगण की नियुक्ति हेतु संस्तुति करने वाले व्यक्ति संबंधित प्रस्तावित व्यक्ति के वोटर आईडी कार्ड तथा निर्धारित मनोनयन शुल्क के रसीद सहित इस संबंध में निर्धारित फॉर्मेट में संस्तुति बना कर केंद्रीय कार्यालय को प्रेषित करेंगे, जिसके क्रम में केंद्रीय कार्यालय द्वारा प्रस्तावित व्यक्ति को पदाधिकारी नामित किया जायेगा.  
  5. पार्टी के बैंक अकाउंट के डिटेल तथा पार्टी का QR कोड पार्टी वेबसाइट adhikarsena.in पर उपलब्ध है.  

डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव

प्रतिलिपि समस्त संबंधित को उपरोक्तानुसार पूर्ण पालन हेतु
नोट- पार्टी द्वारा किसी भी स्थिति में उपरोक्त प्रक्रिया का विचलन नहीं किया जायेगा

NOTIFICATION NO– 4

Letter No AAS/Notification/04/2025                       Dated 26/10/2025 

कार्यालय ज्ञाप

पार्टी के समस्त साथियों (पदाधिकारीगण तथा साधारण सदस्यगण) को सादर अवगत कराया जाता है कि पार्टी का सदस्यता तथा पदाधिकारी शुल्क वार्षिक अर्थात 01 वर्ष हेतु है, जो संबंधित पदाधिकारी तथा साधारण सदस्य के द्वारा शुल्क दिए जाने के ठीक 01 वर्ष बाद स्वतः समाप्त हो जाता है.

कृपया इसका पूर्ण पालन किया तथा कराया जाये एवं पार्टी में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारीगण तथा साधारण सदस्यगण को इस तथ्य से स्पष्ट रूप से अवश्य ही अवगत कराया जाये.

वर्तमान समय में पार्टी के कई पदाधिकारीगण द्वारा 01 वर्ष की अवधि पूर्ण होने के बाद भी अपना पदाधिकारी शुल्क पार्टी अकाउंट में जमा नहीं कराया गया है.

अतः पार्टी के समस्त पदाधिकारीगण से अनुरोध है कि पार्टी वेबसाइट adhikarsena.in पर अपने द्वारा शुल्क दिए जाने की तिथि से अवगत होते हुए 01 वर्ष की अवधि पूरी जाने की स्थिति में अपना पदाधिकारी शुल्क अगले 15 दिनों में अवश्य ही जमा करा दें.

कृपया पार्टी के साधारण सदस्यगण के संबंध में अपने स्तर से इस नियम का पूर्ण अनुपालन भी सुनिश्चित करें.

डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव

प्रतिलिपि समस्त संबंधित को उपरोक्तानुसार पूर्ण पालन हेतु
नोट- पार्टी द्वारा किसी भी स्थिति में उपरोक्त नियम का विचलन नहीं किया जायेगा