For New Members

 पत्र संख्या AAS/Notification/01/2024                 दिनांक  12/03/2024

नवागत सदस्यों हेतु

प्रिय साथी,

आजाद अधिकार सेना में आपका स्वागत है.

आजाद अधिकार सेना भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजीकरण संख्या 56/301/2022-2024/PPS-I दिनांक 29/02/2024 पर पंजीकृत राजनैतिक पार्टी है. पार्टी का वेबसाइट adhikarsena.in है, जिस पर पार्टी से सम्बंधित तमाम जानकारियों तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों के संपर्क नंबर उपलब्ध हैं. 

पार्टी के बुनियादी सिद्धांत एवं दर्शन —

  1. लोकतांत्रिक मूल्यों और भारत के संविधान में विश्वास रखना
  2. व्यक्ति की शक्ति (आम नागरिक का अधिकार) में विश्वास रखना 
  3. कार्यपालिका की तुलना में नागरिक के श्रेष्ठ मानना 
  4. आम नागरिक के अधिकार मात्र विधायिका द्वारा प्रख्यापित प्रावधानों के माध्यम से ही छीने जाने के सिद्धांत पर विश्वास करना .
  5. सभी वर्ग, जाति, धर्म और लिंग के लोगों के बीच पूर्ण समानता में विश्वास करना 

पार्टी की नीतियां, लक्ष्य एवं उद्देश्य—

  1. आजाद अधिकार सेना का प्राथमिक उद्देश्य, भारत के प्रत्येक नागरिक में यह भावना और अवधारणा पैदा करना है कि सभी शक्तियाँ (अधिकार) और प्राधिकार उनमें ही निहित हैं ताकि भारत का प्रत्येक नागरिक, भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त और विभिन्न विधियों, नियमों, विनियमों, कानूनों, उपनियमों आदि के माध्यम से उन्हें दी गई सभी शक्तियों और अधिकारों को प्राप्त कर सके.
  2. आजाद अधिकार सेना भ्रष्टाचार मुक्त राज्य के लिए अनवरत कार्य रही है; जो जीवन के हर क्षेत्र में, भारत के प्रत्येक नागरिक को पूर्ण गरिमा और मानवाधिकारों के उल्लंघन की पूर्ण अस्वीकार्यता सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्प है.
  3. आज़ाद अधिकार सेना समाज में अधिकारों के हनन का विरोध करते हुए आम नागरिकों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए प्रयासरत है.

कार्यक्रम एवं गतिविधियाँ—

पार्टी द्वारा अपने उपरोक्त वर्णित नीतियों, लक्ष्य एवं उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए हर विधिसम्मत कार्य किया जायेगा तथा हर प्रकार की विधिसम्मत गतिविधि में भाग लिया जायेगा. 

इनमे निम्न कार्य विशेष महत्व के होंगे-

  1.  निरंतर जन-संपर्क
  2. नियमित रूप से बैठक तथा परस्पर विचार-विमर्श
  3. गलत कार्यों एवं नीतियों का विरोध
  4. समाज के कार्यों के लिए लोक प्राधिकारियों से मुलाकात एवं निरंतर संपर्क
  5. नियमों एवं कानून का पूर्ण पालन करते हुए विभिन्न प्रकार के धरना-प्रदर्शन
    आवश्यक होने पर प्रकरणों एवं सन्दर्भों को विभिन्न लीगल फोरम/न्यायालय में ले जाना

पार्टी के प्रत्येक सदस्य से निम्न कार्य एवं आचरण अपेक्षित होगा-

  1. सदस्य बनते समय अपना वोटर आईडी कार्ड प्रस्तुत करना
  2. सदस्य बनते समय निर्धारित वार्षिक सदस्यता शुल्क (वर्तमान में रु 20, बीस रुपये) पार्टी के बैंक अकाउंट 3926002105010236 PUNJAB NATIONAL BANK, Gomtinagar Branch, Lucknow, IFSC Code- PUNB0392600 में जमा करना
  3. पार्टी के वेबसाइट adhikarsena.in का भलीभांति अध्ययन कर पार्टी की नीतियों एवं उद्देश्य से पूरी तरह अवगत तथा भिज्ञ होना
  4. पार्टी के वेबसाइट का भलीभांति अध्ययन कर लिंक https://adhikarsena.in/organisation/ के माध्यम से पार्टी के विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारी के संबंध में अवगत होना
  5. अपनी क्षमता तथा स्थितियों को ध्यान में रखते हुए पार्टी के मूल उद्देश्य, नीतियों एवं कार्यों को निरंतर जनता में प्रसारित-प्रचारित करना
  6. पार्टी के नियमों के अधीन अधिक से अधिक संख्या में साधारण सदस्य बनाना
  7. पार्टी के समस्त नियमों एवं अनुशासन का पूर्ण पालन करना
  8. पार्टी के समस्त साथियों, सहयोगियों, सहचरों के साथ प्रेमपूर्वक एवं मधुर संबंध बनाए रखना
  9. पार्टी के अपने समस्त वरिष्ठ पदाधिकारीगण के विधिसम्मत निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाना
  10. पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों (बैठक, परिचर्चा, विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन आदि) में यथासंभव प्रतिभाग करना
  11. पार्टी की किसी भी कमी, गड़बड़ी, आतंरिक खामी आदि के संबंध में यथाशीघ्र उचित वरिष्ठ पदाधिकारी को अवगत कराना

डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव 

For Office Bearers

 पत्र संख्या AAS/Notification/02/2024                  दिनांक  12/03/2024

पार्टी पदाधिकारियों हेतु

प्रिय साथी,

आजाद अधिकार सेना के सम्मानित पदाधिकारी के रूप में आपका स्वागत है.

आजाद अधिकार सेना भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजीकरण संख्या 56/301/2022-2024/PPS-I दिनांक 29/02/2024 पर पंजीकृत राजनैतिक पार्टी है. पार्टी का वेबसाइट adhikarsena.in है, जिस पर पार्टी से सम्बंधित तमाम जानकारियों तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों के संपर्क नंबर उपलब्ध हैं. 

पार्टी के बुनियादी सिद्धांत एवं दर्शन —

  1. लोकतांत्रिक मूल्यों और भारत के संविधान में विश्वास रखना
  2. व्यक्ति की शक्ति (आम नागरिक का अधिकार) में विश्वास रखना 
  3. कार्यपालिका की तुलना में नागरिक के श्रेष्ठ मानना 
  4. आम नागरिक के अधिकार मात्र विधायिका द्वारा प्रख्यापित प्रावधानों के माध्यम से ही छीने जाने के सिद्धांत पर विश्वास करना .
  5. सभी वर्ग, जाति, धर्म और लिंग के लोगों के बीच पूर्ण समानता में विश्वास करना 

पार्टी की नीतियां, लक्ष्य एवं उद्देश्य—

  1. आजाद अधिकार सेना का प्राथमिक उद्देश्य, भारत के प्रत्येक नागरिक में यह भावना और अवधारणा पैदा करना है कि सभी शक्तियाँ (अधिकार) और प्राधिकार उनमें ही निहित हैं ताकि भारत का प्रत्येक नागरिक, भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त और विभिन्न विधियों, नियमों, विनियमों, कानूनों, उपनियमों आदि के माध्यम से उन्हें दी गई सभी शक्तियों और अधिकारों को प्राप्त कर सके.
  2. आजाद अधिकार सेना भ्रष्टाचार मुक्त राज्य के लिए अनवरत कार्य रही है; जो जीवन के हर क्षेत्र में, भारत के प्रत्येक नागरिक को पूर्ण गरिमा और मानवाधिकारों के उल्लंघन की पूर्ण अस्वीकार्यता सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्प है.
  3. आज़ाद अधिकार सेना समाज में अधिकारों के हनन का विरोध करते हुए आम नागरिकों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए प्रयासरत है.

कार्यक्रम एवं गतिविधियाँ—

पार्टी द्वारा अपने उपरोक्त वर्णित नीतियों, लक्ष्य एवं उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए हर विधिसम्मत कार्य किया जायेगा तथा हर प्रकार की विधिसम्मत गतिविधि में भाग लिया जायेगा. 

इनमे निम्न कार्य विशेष महत्व के होंगे-

  1.  निरंतर जन-संपर्क
  2. नियमित रूप से बैठक तथा परस्पर विचार-विमर्श
  3. गलत कार्यों एवं नीतियों का विरोध
  4. समाज के कार्यों के लिए लोक प्राधिकारियों से मुलाकात एवं निरंतर संपर्क
  5. नियमों एवं कानून का पूर्ण पालन करते हुए विभिन्न प्रकार के धरना-प्रदर्शन
    आवश्यक होने पर प्रकरणों एवं सन्दर्भों को विभिन्न लीगल फोरम/न्यायालय में ले जाना

पार्टी के पदाधिकारी के रूप में प्रत्येक स्तर पर पदाधिकारियों के दायित्व के संबंध में कार्यालय ज्ञाप संख्या AAS/Notification/05/2024  दिनांक  23/03/2024 में विस्तार से अंकित किया गया है. 

पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी का मनोनयन कार्यालय ज्ञाप संख्या AAS/Notification/15/2024  दिनांक  14/04/2024 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार होगा. 

 पार्टी पदाधिकारीगण से निम्न कार्य एवं आचरण अपेक्षित होगा-

  1. पार्टी के वेबसाइट adhikarsena.in का भलीभांति अध्ययन कर पार्टी की नीतियों एवं उद्देश्य से पूरी तरह अवगत तथा भिज्ञ होना
  2. पार्टी के वेबसाइट का भलीभांति अध्ययन कर लिंक https://adhikarsena.in/organisation/ के माध्यम से पार्टी के विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारी के संबंध में अवगत होना
  3. अपनी क्षमता तथा स्थितियों को ध्यान में रखते हुए पार्टी के मूल उद्देश्य, नीतियों एवं कार्यों को निरंतर जनता में प्रसारित-प्रचारित करना
    पार्टी के नियमों के अधीन अधिक से अधिक संख्या में साधारण सदस्य बनाना
  4. पार्टी के लिए अपने स्तर से संभव अधिक से अधिक पदाधिकारीगण मनोनीत किये जाने हेतु अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों को संस्तुति प्रेषित करना   
  5. पार्टी के समस्त नियमों एवं अनुशासन का पूर्ण पालन करना
    पार्टी के समस्त साथियों, सहयोगियों, सहचरों के साथ प्रेमपूर्वक एवं मधुर संबंध बनाना
  6. पार्टी के अपने समस्त वरिष्ठ पदाधिकारीगण के विधिसम्मत निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाना
  7. पार्टी में अपने से कनिष्ठ पदाधिकारीगण के कार्यों का नियमानुसार नियमित रूप से पर्यवेक्षण करना 
  8.  कार्यालय ज्ञाप संख्या AAS/Notification/05/2024  दिनांक  23/03/2024 के अनुसार अपने दायित्वों का सतत निर्वहन करना 
  9. पार्टी द्वारा उच्च-स्तर पर निर्धारित एवं आदेशित विभिन्न कार्यक्रमों (बैठक, परिचर्चा, विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन आदि) में यथासंभव प्रतिभाग करना
  10. अपने कार्य-क्षेत्र में अपने स्तर से भी निरंतर विभिन्न कार्यक्रम  (बैठक, परिचर्चा, विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन आदि) निर्धारित करना तथा कुशल पर्यवेक्षण कर इन कार्यक्रमों को अधिकाधिक सफल बनाना 
  11. पार्टी के प्रसार प्रचार हेतु अपने स्तर से हर संभव विधिसम्मत कार्यवाही करना 
  12. अपने से कनिष्ठ पदाधिकारियों को प्रत्येक दिन शाम 05 बजे तक पार्टी के क्रियाकलापों से अवगत कराने हेतु निर्देशित करना तथा इसका अनुपालन सुनिश्चित करना 
  13. अपने से ठीक ऊपर के पदाधिकारी से प्रत्येक दिन शाम 05 बजे तक संपर्क पर दिनभर के पार्टी के क्रियाकलाप्न से अवगत कराना 
  14. पार्टी की किसी भी कमी, गड़बड़ी, आतंरिक खामी आदि के संबंध में यथाशीघ्र उचित वरिष्ठ पदाधिकारी को अवगत कराना


डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव 

About Telegram Group

पत्र संख्या AAS/Notification/07/2024                                             दिनांक  24/03/2024

कार्यालय ज्ञाप

आजाद अधिकार सेना के सभी प्रदेश अध्यक्ष तथा सभी ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारीगण एवं पार्टी के सभी साथियों को सूचित किया जाता है कि पार्टी के सभी सदस्यों को पार्टी के टेलीग्राम ग्रुप https://t.me/infoadhikarsena का सदस्य होना अनिवार्य है.

अतः पार्टी के सभी सदस्यों से अनुरोध किया जाता है कि वे निश्चित रूप से पार्टी के टेलीग्राम ग्रुप https://t.me/infoadhikarsena से जुड़ने की कृपा करें.

साथ ही पार्टी के सभी पदाधिकारी और सदस्यों से अनुरोध किया जाता है कि वे पार्टी के प्रति लगाव रखने तथा  पार्टी के सदस्य के रूप में रहने को सहमत अपने समस्त साथियों, सहयोगियों और परिचितों को निश्चित रूप से इस टेलीग्राम ग्रुप https://t.me/infoadhikarsena से जोड़ने की कृपा करें.

डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव 
दिनांक 24 मार्च 2024

Names and responsibilities of Office-bearers

पत्र संख्या AAS/Notification/05/2024                                             दिनांक  23/03/2024

कार्यालय ज्ञाप

पूर्व के सभी आदेशों को व्यतिक्रमित करते हुए आजाद अधिकार सेना के मेन बॉडी तथा सभी ब्रिगेडों के विधान सभा कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी, मंडल/प्रमंडल/संभाग कार्यकारिणी, जोनल कार्यकारिणी, क्षेत्रीय कार्यकारिणी तथा प्रदेश कार्यकारिणी में निम्न पद निर्धारित किये जाते हैं-

प्रभारी- 01 (एक) -ये सम्बंधित कार्यकारिणी के समस्त कार्यों के पर्यवेक्षण एवं नियंत्रक होंगे, जिनके निर्देशों तथा सहयोग से सम्बंधित कार्यकारिणी के अध्यक्ष समस्त कार्यों का संचालन एवं संपादन करेंगे. 

अध्यक्ष- 01 (एक)- ये सम्बंधित कार्यकारिणी के प्रभारी के निर्देशों तथा पर्यवेक्षण में उक्त कार्यकारिणी के समस्त कार्यों के संचालन एवं संपादन हेतु पूर्णतया उत्तरदायी होंगे.

वरिष्ठ उपाध्यक्ष- 01 (एक)- ये अध्यक्ष की अनुपस्थिति में सम्बंधित कार्यकारिणी के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे तथा अध्यक्ष की उपस्थिति में उनके द्वारा निर्दिष्ट दायित्वों का निर्वहन करेंगे. 

उपाध्यक्ष- अधिकतम 03 (तीन) – ये सभी उपाध्यक्ष सम्बंधित कार्यकारिणी के अध्यक्ष के निर्देशों के अनुसार उनके द्वारा निर्दिष्ट दायित्वों का निर्वहन करेंगे. सम्बंधित कार्यकारिणी के अध्यक्ष स्पष्ट रूप से लिखित रूप में वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अन्य उपाध्यक्षों के कार्यों का आवंटन करेंगे. 

महासचिव- 01 (एक)- ये सम्बंधित कार्यकारिणी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे तथा अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के आदेश/निर्देशों के क्रम में समस्त कार्यालयीय (ऑफिशियल) कार्यों का संपादन करेंगे. 

संगठन मंत्री- 01 (एक)- ये सम्बंधित कार्यकारिणी के संगठन के रखरखाव, विस्तार, जन शक्ति नियंत्रण/संवाद/विवाद निस्तारण/समस्या निस्तारण आदि हेतु पूर्णतया उत्तरदायी होंगे तथा सम्बंधित कार्यकारिणी के अध्यक्ष के साथ तालमेल मिलाकर उक्त कार्यों का कुशलतापूर्वक संचालन करेंगे. 

कार्यालय प्रभारी- 01 (एक)- ये सम्बंधित कार्यकारिणी के अध्यक्ष के निर्देशों के अधीन कार्यालय तथा उसके अभिलेखों के रखरखाव हेतु पूर्णतया उत्तरदायी होंगे. 

जन संपर्क प्रभारी- 01 (एक)- ये जनता/मीडिया/शासन/प्रशासन/अन्य बाह्य तत्वों के साथ सम्बंधित कार्यकारिणी के कार्यों, विचारों, योजनाओं, समस्याओं आदि में सहयोग, संपर्क, आदान प्रदान आदि के लिए उत्तरदायी होंगे तथा सम्बंधित कार्यकारिणी के अध्यक्ष के निर्देशों के अधीन उक्त कार्यों का संपादन करेंगे. 

प्रवक्ता- अधिकतम 03 (तीन)- ये सम्बंधित कार्यकारिणी के अध्यक्ष के निर्देशों के अधीन सम्बंधित कार्यकारिणी के कार्यों एवं क्रियाकलापों को मीडिया में प्रस्तुत/प्रसारित करने हेतु उत्तरदायी होंगे. 

सोशल मीडिया प्रभारी- अधिकतम 03 (तीन)- ये सम्बंधित कार्यकारिणी के अध्यक्ष के निर्देशों के अधीन सम्बंधित कार्यकारिणी के कार्यों एवं क्रियाकलापों को सोशल मीडिया में प्रस्तुत/प्रसारित करने हेतु उत्तरदायी होंगे. 

सचिव-अधिकतम 06 (छः)- ये सभी सचिव सम्बंधित कार्यकारिणी के महासचिव के निर्देशों के अनुसार उनके द्वारा निर्दिष्ट दायित्वों का निर्वहन करेंगे. सम्बंधित कार्यकारिणी के महासचिव अपने अध्यक्ष से सहमति प्राप्त कर स्पष्ट रूप से लिखित रूप में समस्त सचिवों के कार्यों का आवंटन करेंगे. 

कोषाध्यक्ष- 01 (एक)- ये सम्बंधित कार्यकारिणी के अध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में उक्त कार्यकारिणी के कोष के संचालन एवं रखरखाव हेतु पूरी तरह उत्तरदायी होंगे.

सदस्य- अधिकतम 10 (दस)- ये सभी सदस्य सम्बंधित कार्यकारिणी के महासचिव के निर्देशों के अनुसार उनके द्वारा निर्दिष्ट दायित्वों का निर्वहन करेंगे. सम्बंधित कार्यकारिणी के महासचिव अपने अध्यक्ष से सहमति प्राप्त कर स्पष्ट रूप से लिखित रूप में समस्त सदस्यों के कार्यों का आवंटन करेंगे.  कृपया किसी भी स्थिति में किसी स्तर के मेन बॉडी या ब्रिगेड में उक्त व्यवस्था का उल्लंघन नहीं किया जाये.

डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव 
दिनांक 24 मार्च 2024

Membership and Office Bearer Fees

पत्र संख्या AAS/Notification/12/2024                                            दिनांक  13/04/2024

कार्यालय ज्ञाप

पार्टी की सदस्यता शुल्क से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

  1. पार्टी में साधारण सदस्य की सदस्यता शुल्क 20 रुपये प्रतिवर्ष होगी. 
  2. पार्टी के मेन बॉडी तथा किसी भी ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष से नीचे स्तर के पदाधिकारी के लिए 200 रुपये प्रति वर्ष की सदस्यता शुल्क का निर्धारण किया गया है.
  3. पार्टी के मेन बॉडी तथा किसी भी ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष तथा उनसे ऊपर स्तर के पदाधिकारी के लिए 500 रुपये प्रति वर्ष की सदस्यता शुल्क का निर्धारण किया गया है.
  4. उक्त सदस्यता शुल्क धनराशि जमा करने की तिथि से 01 वर्ष के लिए प्रभावी होगी, अर्थात यदि किसी ने 21 अप्रैल 2024 को शुल्क जमा कराया है तो यह शुल्क 20 अप्रैल 2025 तक माना जाएगा.
  5. सभी सदस्यों/पदाधिकारियों के सदस्यता शुल्क की वसूली का पूर्ण उत्तरदायित्व उस सदस्य/पदाधिकारी के निवास के जिले के जिलाध्यक्ष का होगा. 
  6. जिलाध्यक्ष द्वारा सभी प्रकार की सदस्यता शुक्ल यथासंभव सीधे पार्टी के बैंक अकाउंट नंबर 3926002105010236 IFSC कोड नंबर PUNB0392600, जो AZAD ADHIKAR SENA के नाम से पंजाब नेशनल बैंक, गोमतीनगर शाखा में है, में ही लिए जाये. साधारण सदस्यों के मामलों में अपरिहार्य कारणों से इसे कैश लिया जा सकता है किन्तु पदाधिकारियों के शुल्क अनिवार्य रूप से सीधे पार्टी के बैंक अकाउंट में ही ही इन्टरनेट बैंकिंग, गूगल पे, यूपीआई आदि के माध्यम से ही जमा कराये जाएँ तथा इनका विवरण व्हाट्सएप के माध्यम से केंद्रीय कार्यालय को प्रेषित कर दिया जाये. 
  7. यह शुल्क पूर्व से पार्टी के सदस्य और पदाधिकारीगण पर भी लागू होगा.
  8. उक्त सदस्यता शुल्क बुकलेट शीघ्र ही सभी जिलाध्यक्षों को उनके क्षेत्रीय/प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से प्रेषित किया जा रहा है.
  9. आर्थिक कारणों से शुल्क दे पाने में असमर्थ समर्पित पदाधिकारियों के लिखित अनुरोध पर प्रदेश अध्यक्ष/ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सकारण सदस्यता शुल्क माफ़ किया जा सकता है. 

डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव 
दिनांक 13 अप्रैल 2024

Amended Office Bearer Nomination Process

पत्र संख्या AAS/Notification/15/2024                                            दिनांक  14/04/2024

कार्यालय ज्ञाप

पदाधिकारी मनोनयन प्रस्ताव

इस कार्यालय ज्ञाप के पारित होने के बाद से होने वाले समस्त मनोनयन आदेश में  निम्न तथ्य अनिवार्य रूप से अंकित रहेंगे-

  1. प्रस्तावित व्यक्ति का वोटर आईडी कार्ड नंबर 
  2. कार्यालय ज्ञाप संख्या AAS/Notification/12/2024 दिनांक  13/04/2024 द्वारा निर्धारित वार्षिक पदाधिकारी शुल्क के पार्टी के बैंक अकाउंट में जमा किये जाने के डिटेल/विवरण  

डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव 

उक्त क्रम में पूर्व से लंबित मनोनयन प्रस्ताव सहित समस्त नवीन मनोनयन प्रस्ताव निम्न संशोधित मनोनयन आदेश के प्रारूप में ही पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रेषित करने की कृपा करें—-  

मनोनयन आदेश 

(निवास के जिले का नाम) निवासी श्री (पदाधिकारी का नाम) (मोबाइल नंबर) (वोटर आईडी नंबर) को (पद का पूरा नाम, स्थान सहित) मनोनीत किया जाता है. 

श्री (पदाधिकारी का नाम) द्वारा वार्षिक पदाधिकारी शुल्क (बैंक ट्रांजेक्शन संख्या/यूपीआई संख्या आदि) दिनांक (दिन/महीना/वर्ष) द्वारा पार्टी के बैंक अकाउंट में जमा कर दिया गया है. 

श्री (पदाधिकारी का नाम) से अपेक्षा की जाती है कि वे अन्य समस्त पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे तथा पार्टी के बुनियादी सिद्धांतों का प्रचार प्रसार करने का कार्य करेंगे.

पार्टी श्री () के उज्जवल भविष्य की कामना करती है.

आदेशानुसार 
राष्ट्रीय महासचिव,
आजाद अधिकार सेना 

Ticket Fees

पत्र संख्या AAS/Notification/21/2024                                            दिनांक  19/05/2024

कार्यालय ज्ञाप

2024 लोक सभा चुनाव के बाद के सभी चुनावों में पार्टी द्वारा अपना टिकट (अर्थात फॉर्म ए तथा फॉर्म बी) देने के लिए निम्न अनिवार्य आवश्यकताएँ होंगी-

  1. उक्त व्यक्ति को अनिवार्य रूप से पार्टी का सदस्य होना होगा.
  2.  उक्त व्यक्ति को विधान सभा चुनाव हेतु रु० 20,000 (बीस हज़ार रुपये) तथा लोक सभा चुनाव हेतु रु० 40,000 (चालीस हज़ार रुपये) का टिकट शुल्क अनिवार्य रूप से पार्टी के बैंक अकाउंट नंबर 3926002105010236 IFSC कोड नंबर PUNB0392600, जो AZAD ADHIKAR SENA के नाम से पंजाब नेशनल बैंक, गोमतीनगर शाखा में जमा किया जाना होगा. 
  3. आर्थिक कारणों से उक्त टिकट शुल्क पाने में असमर्थ किन्तु चुनाव लड़ने को इच्छुक समर्पित कार्यकर्ताओं के लिखित अनुरोध पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विशेष स्थितियों में सकारण उक्त टिकट शुल्क माफ़ किया जा सकता है.

पार्टी द्वारा टिकट देने के संबंध में एक निश्चित प्रक्रिया (Procedure) बनायी जा रही है. 

डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव